बजट तैयार करें
अपनी सीमाओं के भीतर जीवनयापन करना आपकी व्यक्तिगत वित्तीय स्थिति को बेहतर रखने में मदद करता है।
इसे सामान्य बनाए रखना ठीक है। अपना खर्च कुछ प्रमुख श्रेणियों में ट्रैक करने से बजट बनाना आसान हो सकता है। कम खर्च करने और अधिक बचत करने के तरीके जानने के लिए नीचे प्रस्तुत बजटिंग एक्टिविटी ट्रैकर का उपयोग करने पर विचार करें। यह देखने के बजाय कि महीने के अंत में आपके पास क्या बच सकता है, अपनी बचत को पहले ही ऑटोमैटिक करने के बारे में सोचें।
आपको शुरुआत कहाँ से करनी चाहिए?
रिटायरमेंट के लिए बचत
कुल वेतन का 10%+*
इस प्रतिशत में आपके नियोक्ता द्वारा किए गए अंशदान सहित आपका व्यक्तिगत अंशदान शामिल है.
ज़रूरी खर्च
हाथ में आने वाली तनख्वाह का <60%*
इसमें आवास, भोजन, परिवहन, स्वास्थ्य सेवा, बच्चों की देखभाल, स्टूडेंट लोन और अन्य न्यूनतम कर्ज के भुगतान शामिल हैं।
विवेकाधीन खर्च
हाथ में आने वाली तनख्वाह का <30%*
इस प्रतिशत में “शौकिया खर्च” शामिल हैं, जैसे कि रेस्टोरेंट में खाना, हॉबी और हॉलिडे ट्रैवल।
अल्पकालिक बचत
हाथ में आने वाली तनख्वाह का 10%+*
इससे आपको इमरजेंसी फ़ंड तैयार करने और अन्य अचानक आने वाले खर्चों को कवर करने में मदद मिलती है।
*यह सिर्फ़ एक काल्पनिक उदाहरण है; ऊपर बताई गई सभी बातें, प्रतिशत व रकम आपकी जगह और व्यक्तिगत स्थिति के अनुसार बदल सकती हैं।
976847.2.1